Fix: Windows 7 "This Copy of Windows is Not Genuine" (Build 7601/7600) Error
![]() |
| Fix: Windows 7 "This Copy of Windows is Not Genuine" error |
हेल्लो दोस्तों! स्वागत् है आपका हमारी वेबसाइट HALZUTRIK पर।
अगर आपके लैपटॉप या कंप्यूटर की स्क्रीन भी अचानक से बिल्कुल ब्लैक (काली) हो गई है और नीचे दाएं कोने (Bottom Right Corner) में "Windows 7 Build 7601 / 7600 This copy of Windows is not genuine" लिखा हुआ आ रहा है, तो घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।
हाल ही में मेरे विंडोज 7 कंप्यूटर (HP Compaq Presario CQ40) में भी बिल्कुल यही प्रॉब्लम आ गई थी। जब भी मैं कोई अच्छा वॉलपेपर लगाता, रीस्टार्ट करते ही वॉलपेपर हट जाता और पूरी स्क्रीन काली हो जाती थी। इसके साथ ही बार-बार प्रोडक्ट की (Product Key) डालने या एक्टिवेट करने का पॉप-अप आने लगता था।
आज इस आर्टिकल में मैं आपको वही स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताने वाला हूँ, जिससे मैंने खुद अपनी विंडोज 7 की इस समस्या को 100% ठीक किया है। इसके लिए आपको कोई भी फालतू सॉफ्टवेयर या वायरस वाला क्रैक डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। यह काम हम सिर्फ एक छोटी सी कमांड से करेंगे!
Windows 7 में यह Not Genuine की एरर क्यों आती है?
दोस्तों, इस समस्या के आने के पीछे 2-3 मुख्य वजहें होती हैं:
- Windows Trial Expire होना: जब आपकी विंडोज 7 का फ्री ट्रायल पीरियड खत्म हो जाता है।
- KB971033 Update: माइक्रोसॉफ्ट का एक सिक्योरिटी अपडेट होता है जो आपके सिस्टम में जाकर यह चेक करता है कि विंडोज ओरिजिनल है या नहीं।
- Licensing File Corrupt होना: कभी-कभी सिस्टम फाइल्स या लाइसेंस से जुड़ी फाइल्स में खराबी आने से भी यह मैसेज आने लगता है।
Windows 7 Not Genuine Error को CMD से कैसे ठीक करें? (Step-by-Step)
इस एरर को हटाने का सबसे सुरक्षित और आसान तरीका है Command Prompt (CMD) का उपयोग करना। नीचे दिए गए स्टेप्स को बिल्कुल ध्यान से फॉलो करें:
Step 1: Command Prompt को Administrator मोड में खोलें
सबसे पहले अपने कीबोर्ड से Start Key दबाएं या नीचे लेफ्ट में स्टार्ट मेनू पर क्लिक करें। सर्च बार में टाइप करें cmd। अब आए हुए रिजल्ट में cmd के ऊपर Right Click (माउस का दायां बटन) करें और "Run as administrator" पर क्लिक करें।
Step 2: कमांड टाइप करें
अब आपके सामने एक काली विंडो (Command Prompt) खुल जाएगी। यहाँ आपको नीचे दी गई कमांड को बिल्कुल सही-सही टाइप करना है:
slmgr -rearm
(ध्यान दें: slmgr के बाद एक स्पेस यानी जगह छोड़ना न भूलें, फिर -rearm लिखें)
Step 3: Enter दबाएं और रीस्टार्ट करें
कमांड लिखने के बाद अपने कीबोर्ड से Enter का बटन दबाएं। 2-3 सेकंड में आपकी स्क्रीन पर एक मैसेज आएगा - "Command completed successfully. Please restart the system for the changes to take effect."
इस मैसेज पर OK पर क्लिक करें और अपने लैपटॉप या कंप्यूटर को तुरंत Restart (रीस्टार्ट) कर दें।
रीस्टार्ट करने के बाद क्या करें?
जैसे ही आपका कंप्यूटर रीस्टार्ट होगा, आप देखेंगे कि नीचे कोने से Build 7601 This copy of Windows is not genuine का वाटरमार्क पूरी तरह गायब हो चुका है!
अब आप अपनी पसंद का कोई भी HD वॉलपेपर लगा सकते हैं, वह अब दोबारा ब्लैक नहीं होगा।
भविष्य के लिए एक काम की टिप (Important Tip)
अगर आप चाहते हैं कि यह प्रॉब्लम आपकी विंडोज में दोबारा कभी न आए, तो ये 2 सेटिंग्स जरूर बदल लें:
- Control Panel में जाएं > Windows Update पर क्लिक करें।
- वहाँ Change Settings में जाकर "Never check for updates (not recommended)" सेलेक्ट कर लें और Save कर दें। इससे माइक्रोसॉफ्ट का वह अपडेट दोबारा आपके सिस्टम में नहीं आएगा जो इस मैसेज को दोबारा लाता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
तो दोस्तों, देखा आपने कि कैसे बिना किसी दुकान पर गए या पैसे खर्च किए, सिर्फ 2 मिनट में हमने विंडोज 7 की 'Not Genuine' और 'Product Key' वाली प्रॉब्लम को चुटकियों में सॉल्व कर लिया!
अगर आपको यह जानकारी मददगार लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आपको कमांड चलाने में कोई भी दिक्कत आ रही है तो नीचे कमेंट करके जरूर पूछें, मैं आपकी पूरी मदद करूँगा।
धन्यवाद!

Comments
Post a Comment